Movie prime

MP News: मध्यप्रदेश में इन सरकारी कर्मचारियों की हो गई मौज, सरकार बढ़ाएगी रिटायरमेंट की उम्र 

 

MP News: मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी कर्मचारियों को डॉ. मोहन यादव सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के कर्मचारियों हेतु सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। पाठकों को बता दें कि मोहन यादव सरकार ने राज्य में शिक्षकों और डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया  है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सरकार ने आयुष कॉलेज के शिक्षकों और डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का फैसला लिया है।

आयुष कॉलेजों के शिक्षकों और डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु होगी अब 65 वर्ष 

प्रदेश में मोहन यादव सरकार द्वारा आयुष कॉलेजों के शिक्षकों और डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी कर इसे एलोपैथी डॉक्टरों की तरह 65 करने की घोषणा की गई है। यानी आयुष कॉलेज के डॉक्टर और शिक्षक भी अब टेस्ट वर्ष की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। प्रदेश सरकार के इस फैसले से राज्य में आयुष कॉलेजों में नौकरी कर रहे हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 

आयुष विभाग ने कैबिनेट को भेजा प्रस्ताव

मध्य प्रदेश राज्य में सरकार की घोषणा के बाद आयुष विभाग ने संबंध में कैबिनेट को प्रस्ताव भेज दिया है। मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संपूर्ण राज्य के आयुष कॉलेजों में यह संशोधन लागू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार आयुष डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया गया है।  प्रदेश में लगातार सेवानिवृत्त हो रहे डॉक्टरों और नई भर्ती में हो रही देरी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आयुष कॉलेज के शिक्षक और डॉक्टर कर रहे थे सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग

मध्य प्रदेश राज्य में आयुष कॉलेज के शिक्षक और डॉक्टर
 उच्च शिक्षा, मेडिकल कॉलेज, तकनीकी शिक्षा और पशु चिकित्सा शिक्षा के कॉलेजों में फैकल्टी की सेवानिवृत्ति की आयु के  समान 65 साल करने हेतु सरकार से काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। ज्ञात हो कि कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में भी सरकार द्वारा डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल की जा चुकी है। अब प्रदेश के आयुष कॉलेज के शिक्षकों और डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।