Movie prime

MP में महिला पुलिसकर्मियों को भोजपुरी गानों पर रील बनाना पड़ा भारी, एसपी ने दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश राज्य के रीवा में सिटी कोतवाली में पदस्थ एक महिला प्रधान आरक्षक को भोजपुरी गानों (Bhojpuri song) पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना महंगा पड़ गया है। महिला पुलिसकर्मी ने सिटी कोतवाली थाना और पुलिस वाहनों में सहकर्मियों के साथ भोजपुरी गानों (Bhojpuri song) पर रील बनाकर पोस्ट की हैं, जो वायरल हो गई और एसपी तक पहुंच गई।
 
रीवा में सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ है महिला प्रधान आरक्षक 

MP News: मध्य प्रदेश में महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गानों पर रील बनाना उस समय भारी पड़ गया जब इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने वर्दी में भोजपुरी गानों पर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाली महिला पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार यह मामला रीवा से सामने आया है। मध्य प्रदेश के रीवा में ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी में भोजपुरी गानों (Bhojpuri song) पर रील वायरल होने बाद एसपी विवेक सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। एसपी विवेक सिंह ने इन महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। 

रीवा में सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ है महिला प्रधान आरक्षक 

मध्य प्रदेश राज्य के रीवा में सिटी कोतवाली में पदस्थ एक महिला प्रधान आरक्षक को भोजपुरी गानों (Bhojpuri song) पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना महंगा पड़ गया है। महिला पुलिसकर्मी ने सिटी कोतवाली थाना और पुलिस वाहनों में सहकर्मियों के साथ भोजपुरी गानों (Bhojpuri song) पर रील बनाकर पोस्ट की हैं, जो वायरल हो गई और एसपी तक पहुंच गई। इसके बाद एसपी विवेक सिंह ने रील बनाने वाली महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए है।

महिला पुलिसकर्मी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट 

रीवा के सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक ने मामला बढ़ता देख अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। महिला पुलिसकर्मी ने अपने  विडियोज को इंस्टाग्राम अकाउंट 'संध्या वर्मा 790' से शेयर किया  था। 

इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर महिला के 5000 से अधिक फॉलोअर्स भी हैं। वीडियो वायरल होने और बात एसपी तक पहुंचने पर विवाद बढ़ता देख महिला पुलिसकर्मी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया। ऐसा ही एक मामला सागर थाना से भी सामने आया था। सागर में अंकिता मिश्रा (थाना प्रभारी) ने भी ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला पुलिस कर्मियों के भोजपुरी गानों पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। जिसके चलते एसपी विवेक सिंह ने वर्दी में वीडियो रियल बनाने वाली महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की आदेश दे दिए हैं। अब जांच होने के बाद इन महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है।