मूंग 200 रुपए महंगा, चने के दामों में गिरावट
Bina News: शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में आवक स्थिर रही। बारिश के कारण करीब 2000 बोरा अनाज आया। गेहूं के दामों में उछाल देखा गया। न्यूनतम दाम 2370 रुपए से बढ़कर 2450 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। शरबती गेहूं की आवक भी हुई, जिसमें अधिकतम दाम 2881 रुपए से बढ़कर 3280 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
चने के दाम गिरावट पर रहे। न्यूनतम दाम 5300 रुपए से घटकर 5050 रुपए, जबकि अधिकतम दाम 5551 रुपए से कम होकर 5492 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। चने की आवक कम हो रही है।
मंडी में नई मूंग की आवक हो रही है, और क्वालिटी भी अच्छी आ रही है। मूंग के दाम में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम दाम 6600 रुपए से बढ़कर 6801 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। अधिकतम दाम 7225 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर हैं। मूंग के दाम में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है।मसूर के दाम भी बढ़े हैं। न्यूनतम दाम 5500 रुपए से 6000 रुपए, और अधिकतम दाम 6311 रुपए से बढ़कर 6473 रुपए प्रति क्विंटल हुए। मसूर की क्वालिटी पर दाम निर्भर करते हैं।
पीली सरसों के दाम 7890 रुपए रहे। हरा मटर मंडी में कम मात्रा में आया, जिसके दाम 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। किसान मटर कम मात्रा में लाते हैं ताकि दाम बेहतर मिले।
अन्य फसलों के दाम: उड़द 4400-5300, सोयाबीन 4011-4390, तेवड़ा 3210-3416 रुपए प्रति क्विंटल रहे।