Movie prime

MP में मूंग और उड़द की MSP रेट पर होगी खरीदी, मोहन यादव सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात

 

MP News: मध्यप्रदेश राज्य में डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने आज कैबिनेट मीटिंग के दौरान मूंग और उड़द की फसलों की खरीदी एमएसपी रेट पर करने के फैसले पर मोहर लगा दी है। सरकार के फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं मूंग और उड़द की फसलों की खरीदी एमएसपी रेट पर करने की जानकारी दी है। कैबिनेट के फैसले के बाद अब राज्य सरकार किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी एमएसपी रेट पर करेगी। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। 

36 जिलों में होगी मूंग की फसल की एमएसपी रेट पर खरीदारी

प्रदेश सरकार द्वारा मूंग की फसल को एमएसपी रेट पर खरीदी करने की मंजूरी दिए जाने के बाद सरकार अब 36 जिलों में मुंह की फसल की खरीदी एमएसपी रेट पर करेगी। वर्तमान में मूंग का एमएसपी 8682 रुपए/क्विंटल रखा गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने आज उड़द की फसल को भी एमएसपी रेट पर खरीदने हेतु हरी झंडी दे दी है। प्रदेश में अब उड़द की 7400 रुपए/क्विंटल एमएसपी रेट के हिसाब से 13 जिलों में खरीदी होगी। राज्य में किसानों की उड़द और मूंग की फसलों की खरीदी 7 जुलाई से 6 अगस्त तक की जाएगी।
प्रदेश में आज भी कैबिनेट मीटिंग में विद्युत पारेषण कंपनी की 5163 निर्माणाधीन योजनाओं को भी मंजूरी दे दी गई है।

इसके अलावा डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने आज 9 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में 459 नए सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की परियोजना को भी सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना में सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।