सोयाबीन के मॉडल रेट 215 रु. बढ़े, 7 नवंबर को 4020 था
Dec 3, 2025, 10:25 IST
भावांतर योजना-2025 में मंगलवार को सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 4235 रु. क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया है। यह रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने सोयाबीन मंडी प्रांगणों में बेचा है। इस मॉडल रेट के आधार पर भावांतर राशि की गणना की जाएगी। इससे पहले मॉडल रेट की घोषणा हुई थी, तब 7 नवंबर को रेट 4020 रु. विवंटल थे। 30 नवंबर को 4237 रु. और 1
दिसंबर को 4239 रु. क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था। राज्य सरकार की गारंटी है किसानों को सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328 रु. क्विंटल मिले।

