डकैती की योजना बनाते पकड़ा गया दो साल से फरार वारंटी
Chhatarpur News: पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान राजकिशोर उर्फ अज्जू अहिरवार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 30 वर्ष है और वह लवकुशनगर की सिंचाई कॉलोनी का निवासी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि डकैती की योजना में शामिल यह आरोपी वर्तमान में लवकुशनगर में छिपा हुआ है। इस पर एसपी पत्रा साईं कृष्ण थोटा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ न्यायालय पवई से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
राजकिशोर पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था और वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किस गिरोह के साथ मिलकर डकैती की योजना बना रहा था और उसके अन्य साथियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।