मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। सागर रेंज के आईजी राजगढ़ और बालाघाट के पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ 7 आईपीएस अफसरो का तबादला हुआ है। इसको लेकर राज्य सरकार के द्वारा बुधवार देर रात आदेश जारी किया गया।
राजगढ़ और बालाघाट के एसपी का हुआ ट्रांसफर
राजगढ़ और बालाघाट के पुलिस अधीक्षकों का तबादला हो गया है। अमित तोलानी को राजगढ़ का नया एसपी बनाया गया है वही आदित्य मिश्रा को बालाघाट का नया एसपी बनाया गया है। इन दोनों आईपीएस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सुनील कुमार पांडे को डीआईजी सागर के रूप में पदस्थ किया गया है।वही मंत्री विजय शाह मामले की जांच कर रहे हैं SIT में शामिल डीआईजी डी कल्याण चक्रवर्ती को छिंदवाड़ा रेंज में पदस्थ किया गया है। बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह को विसबल भोपाल में ट्रांसफर कर दिया गया है।
यहां देखें प्रमुख बदलाव
हिमानी खन्ना को सागर का आईजी बनाया गया है।
अमित तोलानी राजगढ़ के नए एसपी बने है।
आदित्य मिश्रा बालाघाट के नए एसपी बने हैं।
सुनील कुमार पांडे DIG सागर के रूप में ज्वाइन किए हैं।