Movie prime

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने की खास तैयारी, अब पर्यटक इन चीजों का भी ले सकेंगे आनंद

 

प्रदेश के भोपाल शहर में जल्द ही कश्मीरी शिकारे का मजा मिलेगा। राजधानी के एक बड़े तालाब में जल्द ही श्रीनगर के डल झील जैसी शिकारा राइड शुरू होने वाली है। इसके लिए 10 नए सिकारे मंगवाए गए हैं। पर्यटकों के लिए यह खास व्यवस्था की जा रही है ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।


जुलाई 2023 में डीजल से चलने वाले मोटर बोट और क्रूज पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने प्रदूषण को देखते हुए रोक लगा दिया था। मोटर बोट और क्रूज बंद होने से पर्यटकों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही थी। पर्यटको को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग में एक बार फिर से खास प्लान बनाया है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मार्गदर्शन में अब शिकारा राइड की शुरुआत होने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भोपाल में भी पर्यटकों को श्रीनगर के तरफ सिकारा राइड की सुविधा दी जाए। कश्मीर के तरह ही यहां के शिकारे का भी डेकोरेशन किया जाएगा और इस महीने के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।


पर्यटकों के लिए होगी विशेष व्यवस्था


शिकारा राइड मुख्य रूप से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के द्वारा यहां विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि घूमने आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। ये शिकारे पूरी तरह से प्रदूषण रहित होंगे। इससे ना तो झील का पानी खराब होगा और ना ही हवा को कोई नुकसान होगा।