Mp news: मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारी का महंगाई भत्ता बढ़ाया, देखिए अब पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ कितना मिलेगा
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 5% बढ़ा दिया है। अब कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 55% डीए मिलेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को छुट्टी के दिन मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में इसका ऐलान किया।
सीएम बोले- डीए बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। इसके तहत 3% डीए की बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से और 2% की बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। बीते महीनों का एरियर जून से अक्टूबर तक 5 समान किश्तों में दिया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 7.30 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। 5% अतिरिक्त डीए
से राज्य सरकार पर सालाना 175 करोड़ रु. का अतिरिक्त भार आएगा।
प्रमोशन पर जल्द फैसला संभव : सीएम ने कर्मचारियों के प्रमोशन भी जल्द शुरू होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा, 2016 से लंबित प्रमोशन को लेकर हम प्रयास कर रहे हैं।
पिछले साल दो बार बढ़ा था
मार्च 2024 में सरकार ने डीए 4% बढ़ाकर 42% से 46% किया था। इसके बाद नवंबर 2024 में फिर 4% बढ़ाकर डीए 50% किया गया। केंद्र सरकार हर छह माह में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार - पर डीए तय करती है। राज्य सरकारें भी इसी आधार पर डीए बढ़ाती हैं।