Movie prime

मध्यप्रदेश सरकार ने दिया अपने कर्मचारियों को तोहफा, भत्ते में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश सरकार ने दिया अपने कर्मचारियों को तोहफा, भत्ते में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी
 
मध्यप्रदेश सरकार

 मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यह तोहफा उनको नवरात्रि के मौके पर मिला है। सरकार ने अपने कर्मचारियों के भत्तों में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इससे कर्मचारियों को काफी बड़ा फायदा होगा। 


अनेक भत्ते बढ़ाए
मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के मासिक वाहन भत्ते, दैनिक भत्ते और हाउस रेंट भत्ते में बढ़ोतरी की है। यह भत्ते कर्मचारियों के कार्यस्थल और यात्रा के आधार पर बढ़ाए गए हैं। यदि कर्मचारी 200 से अ​धिक किलोमीटर की यात्रा अपने निजी वाहन में करते हैं तो उनको 1350 रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार के जो कर्मचारी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में काम करते हैं उनको 550 रुपये तक दैनिक भत्ता मिलेगा, जबकि अन्य शहरों के लिए यह कुछ कम रखा गया है। इसके अलावा हाउस रेंट भी जनसंख्या के हिसाब से तय किया गया है। 7 लाख से अ​धिक की जनसंख्या वाले शहरों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का दस 10 प्रतिशत हाउस रेंट के रूप में भत्ता मिलेगा। इसके अलावा अन्य शहरों के लिए यह कुछ कम रखा गया है। 


अनुग्रह रा​शि में भी की बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश सरकार ने अपने उन कर्मचारियों के परिवारों को भी बड़ी राहत दी है, जिनकी मौत कार्यकाल के दौरान हो जाती है। पहले कर्मचारी की मौत पर उनके परिवारों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह रा​शि दी जाती थी, अब यह रा​शि बढ़ाकर एक लाख 25 हजार रुपये कर दी गई है। 


इससे कर्मचारियों के परिवारों को आ​र्थिक सहयोग मिल सकेगा। वहीं हवाई यात्रा, रेल यात्रा व बस यात्रा भत्ता में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं भोजन भत्ता, यात्रा के दौरान रात्रि ठहराव भत्ता भी इसमें शामिल किया गया है। यह कर्मचारियों की श्रे​णियों के हिसाब से बढ़ाया गया है। 


कर्मचारियों की कार्यक्षमता में होगा सुधार
राज्य सरकार द्वारा कर्मचारी हित के लिए उठाए गए इन कदमों से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। इससे कर्मचारियाें की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। यह कार्य को और तेजी से करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित करने वाली नीति है। कर्मचारियों के परिवारों को भी इस नीति से काफी सुरक्षा मिलेगी।