Movie prime

Burhanpur News: शहर में हुई हल्की बारिश और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज

 

Burhanpur News: मानसून आने के साथ मौसम में बदलाव होने लगा है। हालांकि चार दिन में जोरदार बारिश का शहर में इंतजार है। गुरुवार को सुबह और शाम के समय हल्की बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में बीती रात तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। लेकिन बारिश ग्रामीण क्षेत्रों में ही ज्यादा हो रही है। मौसम बदलने से तापमान कम हुआ है और ठंडक बढ़ने से लोगों को राहत मिली है।

पिछले चार दिन से शहर में जोरदार बारिश का इंतजार है। गुरुवार को सुबह से शहर में घने बादल छाए रहे। 10 बजे से हल्की बारिश हुई, जो आधा घंटा चलती रही। शाम को भी ऐसी स्थिति रही। दिन में कई बार तेज हवा चली और लगा जोरदार बारिश होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरी बुधवार रात अच्छी बारिश हुई है। इस दौरान खकनार में 3.4 और नेपानगर में 6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बुरहानपुर में बारिश दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तेजबारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि गुरुवार को भी जोरदार बारिश का अलर्ट था, लेकिन ऐसी बारिश नहीं हुई।

दिनरात के तापमान में 5 डिग्री का अंतर

जिले में मानसून आ गया है, लेकिन रात में उमस से लोगों को राहत नहीं है। दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री का अंतर रह गया है। दिन का तापमान पिछले एक सप्ताह में 8 डिग्री तापमान गिरकर 30 डिग्री पर आ गया है लेकिन रात का तापमान 25 डिग्री पर ही है। इस कारण रात के समय उमस और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।