Movie prime

mp news : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कर्मचारियों व अ​धिकारियों की छुट्टियां रद्द

 Leave of employees and officers cancelled
 
 Leave of employees and officers cancelled

mp news:मध्यप्रदेश सरकार ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अपने 13 विभागों के कर्मचारियों और अ​धिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया कि आगामी आदेशों तक इन 13 विभागों के कर्मचारियों और अ​धिकारियों की छुट्टियां रद्द की जाती हैं। ऐसे में कर्मचारियों व अ​धिकारियों को भी देश के लिए काम करना होगा। 


पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान के ​खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया है। इसके तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया। इसके बाद लगातार भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के साथ सटे राज्यों में सरकारी कर्मचारियों और अ​धिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी। अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपने 13 विभागों के कर्मचारियों और अ​धिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इन विभागों के कर्मचारियों और अ​धिकारियों को अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से रहने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। मध्यप्रदेश में इससे पहले पुलिस कर्मचारियों व अ​धिकारियों की छुट्टियां रद्द की गई थी।

 
सरकार ने इन विभागों के लिए किए आदेश जारी
मध्यप्रदेश सरकार ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास विभाग, परिवहन विभाग की छुट्टियों को रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। 


विशेष ​​स्थिति में ही मिलेगी छुट्टी
सरकार ने कुछ खास परि​स्थितियों को देखते हुए छुट्टियां भी देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विभाग के मुख्यालय द्वारा ही छुट्टियां दी जाएंगी। यदि कोई कर्मचारी बीमार हो जाता है, आपातकालीन स्वास्थ्य या दुर्घटना से संबंधी कोई कारण, परिवार में आवश्यक कार्य या फिर कोई शादी हो तभी कर्मचारियों को छुट्टी मिल सकती है।