Movie prime

MP में लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, मोहन यादव सरकार ने की यह बड़ी घोषणा

MP में लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, मोहन यादव सरकार ने की यह बड़ी घोषणा
 

MP News: मध्य प्रदेश राज्य में मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर दिन बड़ी घोषणा कर रही है। सरकार प्रदेश में आमजन से लेकर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी प्रतिदिन नई राहत देने का काम कर रही है। प्रदेश में पिछले लगभग 9 वर्षों से रुकी हुई सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू करने हेतु सरकार पहले ही हरी झंडी दे चुकी है। 

अब मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ट्रांसफर नीति को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 

प्रदेश में 1 मई से 31 मई तक होंगे सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की स्थानांतरण नीति 2025 का प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में टेबल पर रखा जाएगा। प्रदेश सरकार से स्थानांतरण नीति को हरी झंडी मिलने के बाद राज्य में 1 मई से 31 मई 2025 तक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे। 

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए यह स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया विभागीय नीति और नियमों के अनुरूप प्रदेश में संचालित की जाएगी। इसके अलावा इस प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता भी बनाए रखी जाएगी।

सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ 

मध्य प्रदेश राज्य में डॉ मोहन यादव सरकार के ट्रांसफर नीति शुरू करने के फैसले से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश में कई ऐसे सरकारी कर्मचारी और अधिकारी हैं जो ट्रांसफर नीति शुरू न होने के कारण अपने घर और परिवार से कई 100 किलोमीटर दूर रहते हैं। प्रदेश में सरकार द्वारा ट्रांसफर नीति शुरू करने के बाद अब ये कर्मचारी और अधिकारी अपने घर के पास तबादला करवा सकेंगे।