Movie prime

मध्य प्रदेश के लाखों संविदाकर्मियों को मिली बड़ी खुशखबरी, सैलरी में हुई बंपर बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर 

 

mp news : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा डेढ़ लाख से अधिक संविदाकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। संविदा कर्मियों की सैलरी में 2.94 % की बढ़ोतरी करने का फैसला सरकार ने लिया है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2025 से ही प्रभावी मानी जाएगी। गुरुवार शाम को इस बढ़ोतरी का ऐलान वित्त विभाग के द्वारा किया गया।


संविदा कर्मियों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी 

 मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा संविदा कर्मियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है। वेतन में 2.94% की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी को 1 अप्रैल 2025 से ही प्रभावी माना जाएगा। यह बढ़ोतरी संविदा कर्मियों के लिए इसलिए ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महंगाई भत्ते और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है।

वेतन बढ़ने से कर्मचारियों के बीच खुशी 

 सैलरी बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौड़ ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि सरकार 4% तक वेतन वृद्धि करेगी लेकिन सरकार के द्वारा 2.94 परसेंट ही बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों की सैलरी में 300 से ₹1500 तक की बढ़ोतरी होगी जो की सही नहीं है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों के सैलरी में भी सरकार को करना चाहिए। हालांकि कर्मचारी इससे भी खुश है।


 संविदा कर्मी कर रहे हैं परमानेंट करने की मांग 

 मध्य प्रदेश के संविदा कर्मी सरकार से लगातार उन्हें परमानेंट करने की मांग कर रहे हैं।  इसके लिए राज्य में संविदा कर्मियों के द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया है। हालांकि सरकार ने अभी तक संविदा कर्मियों को परमानेंट करने पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है। संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा भी कई बार नियमितीकरण की मांग उठाई गई है।