Movie prime

DA Hike: MP के लाखों कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, सरकार बढ़ाएगी 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता

MP के लाखों कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, सरकार बढ़ाएगी 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता
 

Dearness  Allowance Hike update MP: मध्यप्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देने वाली है। सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा करेगी। यह महंगाई भत्ता एक या दो प्रतिशत नहीं बल्कि 5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इससे मध्यप्रदेश के साढ़े 7 लाख कर्मचारियों को बहुत बड़ा लाभ होगा। यदि 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ जाता है तो कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। 


मध्यप्रदेश सरकार के कर्मचारियों को इस समय 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। कर्मचारी लंबे समय से केंद्र के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रहे हैं।

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए 17 अप्रैल को महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश हुए थे। इसमें एक जनवरी 2025 से 53 प्रतिशत से 55 प्रतिशत कर दिया गया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को जनवरी से लेकर मार्च महीने का एरियर भी सेलरी में जोड़कर दिया जाएगा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश सरकार के कर्मचारी भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

अब जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हरी झंडी मिलते ही कर्मचारियों को एक मुश्त 55 प्रतिशत डीए दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार के कर्मचारी भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त कर सकेंगे। 


कैबिनेट की मंजूरी जरूरी
तृतीय कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि अप्रैल महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी तक उनको भत्ते नहीं बढ़ाए गए हैं। अभी तक कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह भत्ते नहीं बढ़ाए गए हैं। कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिलने के कारण उनको अप्रैल का महंगाई भत्ता मिलने का लाभ मिलता प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसे में कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।