Movie prime

जिले में 74300 हेक्टेयर में हुई खरीफ बोवनी

 

Burhanpur News: प्री-मानसून की बारिश से खेतों में 3 से 4 इंच पानी गिरा है, जिससे मिट्टी में नमी बनी हुई है। किसान अब खरीफ सीजन की बोवनी में व्यस्त हैं। जिन किसानों ने पहले बोवनी की थी, उनकी फसलों को भी पानी मिल गया है। जिले में अब तक 74,300 हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार, खरीफ फसलों की बोवनी का समय 15 जून से 15 जुलाई तक होता है और अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जिससे किसान तेजी से बोवनी कर रहे हैं।

इस बार किसान सोयाबीन, मक्का, तुअर, हल्दी और केले की बोवनी में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। किसान मानते हैं कि अगर मानसून सक्रिय रहा और तेज बारिश हुई तो फसलें खराब नहीं होंगी। बोवनी के बाद खरपतवार नाशक का छिड़काव भी किया जा रहा है। कृषि विभाग के उपसंचालक मनोहर सिंह देवके ने बताया कि जिले में कुल रकबा 1,18,000 हेक्टेयर है, जिसमें मक्का, कपास, सोयाबीन और तुअर की बोवनी हो चुकी है। किसानों को तुअर की कम अवधि वाली किस्में निःशुल्क दी जा रही हैं, जिनसे रकबा बढ़ाने की उम्मीद है।