Movie prime

MP में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला,  देखें पूरी लिस्ट

 

IPS Transfer List MP:  मध्यप्रदेश राज्य में कल रविवार को देर रात मोहन यादव सरकार ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। प्रदेश में कल देर रात कल 10 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हेतु आर्डर जारी किए 
गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार को लोकसेवा में खेदजनक बताते हुए तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।

मोहन यादव सरकार द्वारा देर रात कटनी के एसपी अभिजीत रंजन और दतिया के एसपी वीरेंद्र कुमार सहित चंबल रेंज के डीआईजी कुमार सौरभ और  आईजी सुशांत कुमार सक्सेना सहित 10 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है। 

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

डॉ मोहन यादव सरकार ने आईपीएस अधिकारी
प्रमोद वर्मा का आईजी, सागर से 
आईजी, जबलपुर ट्रांसफर किया गया है। सुशान्त कुमार सक्सेना को आईजी, मुरैना से 
आईजी, पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर किया गया है।  चन्द्रशेखर सोलंकी को आईजी, विसबल इंदौर से आईजी, सागर ट्रांसफर किया गया है। 

इसके अलावा सचिन कुमार अतुलकर का डीआईजी, छिंदवाड़ा से आईजी, मुरैना
और कुमार सौरभ डीआईजी, चंबल से आईजी, आजाक, पुलिस मुख्यालय भेजे गए गए हैं।

सुनील कुमार जैन को डीआईजी, सागर से डीआईजी, मुरैना, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा दतिया, एसपी को एआईजी, पुलिस मुख्यालय, सूरज वर्मा सेनानी प्रथम वाहिनी इंदौर को दतिया एसपी, अभिजीत रंजन
कटनी एसपी को एआईजी, पुलिस मुख्यालय और अभिनव विश्वकर्मा डीसीपी, इंदौर को
एसपी, कटनी बनाया गया है।

IPS officers transferred