Movie prime

Chhatarpur news:  छतरपुर प्रदेश में 20वां,अब तक 553 जगह आग, नरवाई जलाने की घटनाएं बढ़ीं

इनमें 2022 में 133, 2023 में 89 और 2024 में 254 स्थानों पर किसानों ने नरवाई जलाने के लिए आग लगाई थी। जिले में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण गेहूं की देर तक कटाई है। अप्रैल तक कटाई जारी रही इस कारण अब मई माह में घटनाएं बढ़ना शुरू हो गई हैं।
 

Chhatarpur news: जिले में नरवाई जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस साल अब तक 553 स्थानों पर नरवाई को जलाया जा चुका है। यह संख्या पिछले तीन सालों में कुल आगजनी की घटनाओं से अधिक है। वहीं प्रशासन अब तक 175 किसानों पर कार्रवाई कर चुका है। इनमें 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से गठित कंसोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रोइकॉसिस्टम मॉनीटरिंग एंड मॉडलिंग फ्रॉम स्पेस की रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर जिले में नरवाई जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 8 मई 2025 तक जिले जिले में 553 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि पिछले तीन सालों में मिलाकर 476 स्थानों पर नरवाई जलाई गई थी।

इनमें 2022 में 133, 2023 में 89 और 2024 में 254 स्थानों पर किसानों ने नरवाई जलाने के लिए आग लगाई थी। जिले में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण गेहूं की देर तक कटाई है। अप्रैल तक कटाई जारी रही इस कारण अब मई माह में घटनाएं बढ़ना शुरू हो गई हैं।

बढ़ती संख्या के कारण प्रदेश में छतरपुर जिला लगातार ऊपर आ रहा है। 553 प्रकरण के साथ अभी जिला 20 वें स्थान पर है। वहीं सागर संभाग में सागर और दमोह के बाद तीसरे नंबर पर है।

4.40 लाख रुपए जुर्माना वसूला

उप संचालक कृषि केके वैद्य ने बताया कि नरवाई जलाने की घटनाओं पर काबू रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक 175 लोगों पर कार्रवाई की है। इनमें 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 150 लोगों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। इनसे 4.40 लाख की वसूली की गई है।