Movie prime

Property tax : मध्य प्रदेश में 31 जुलाई तक टैक्स जमा करवाने पर 6.25% तक की मिलेगी छूट

 

इंदौर के लोगों को बड़ी राहत देते हुए नगर निगम ने एडवांस टैक्स जमा करने की तारीख 1 महीना आगे बढ़ा दी है। अब टैक्स 31 जुलाई तक करने वाले को संपत्ति कर में 6.25% की छूट मिलेगी। छुट्टी के दिनों में भी करों का भुगतान किया जा सकेगा शनिवार रविवार को भी निगम के काउंटर खुले रहने वाले हैं।


तारीख बढ़ाने के पीछे कारण 


नगर निगम हर वर्ष एडवांस टैक्स जमा करने वालों को जलकर और संपत्ति कर में कुछ छूट देता है। इस साल एडवांस कर जमा कर छूट लेने की अंतिम तारीख पहले 30 जून रखी गई थी लेकिन पोर्टल में समस्या आने के कारण लोग टैक्स का भुगतान नहीं कर पाए।

लोगों की परेशानी को देखते हुए, महापौर भार्गव ने बताया कि हमने एडवांस कर जमा करने की तारीख 1 महीने आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।

8 मई तक बंद ही था पोर्टल, निगम का ई नगर पालिका पोर्टल 8 मई को ही चालू हुआ है। इसके पहले पोर्टल बंद होने से निगम में किसी प्रकार का कर जमा नहीं हुआ। 8 म ई को पोर्टल चालू होने के बाद भी आंकड़ों को लेकर परेशानियां आ रही है।