मप्र में इस दिन से पर्यटन स्थलों पर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया होगा बेहद कम, पढ़े पूरी खबर
Updated: Jul 4, 2025, 11:00 IST
MP NEWS: केदारनाथ के तर्ज पर मध्य प्रदेश के टूरिस्ट पैलेस पर भी हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यात्रियों को जल्द ही यह सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए टेंडर का काम पूरा कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ' ग्रामीण रंग पर्यटन संग ' कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पर्यटन के क्षेत्र में बहुत काम किया है और आगे भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही बड़ी बात
मध्य प्रदेश के टूरिस्ट पैलेस पर इस व्यवस्था की शुरू होने से यात्री आसानी से यात्रा कर पाएंगे और हेलीकॉप्टर के माध्यम से एक जगह से दूसरे जगह का सफर तय कर पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किराया अधिक नहीं रखा जाएगा।
पर्यटकों को मिलेगी सभी आधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पर्यटकों को हर तरह की सुविधा मिलेगी। मध्य प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए सरकार जल्द ही आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत करने वाली है।
राज्य में अगले महीने तक हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो जाएगी। सबसे बड़ी बात है कि हेलीकॉप्टर सेवा का किराया ज्यादा नहीं होगा ताकि मिडिल क्लास वाले लोग भी इससे यात्रा कर सके। हेलीकॉप्टर से यात्रा के दौरान पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
राज्य के सभी टूरिस्ट पैलेस का होगा विकास
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि मध्य प्रदेश के सभी टूरिस्ट पैलेस का विकास किया जाएगा। सभी टूरिस्ट पैलेस पर यात्रियों को विशेष सुविधाएं दी जाएगी ताकि पर्यटकों की संख्या बढे। सफर के दौरान पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो इसका भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। जल्द ही टूरिस्ट पैलेस पर इस व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। यह विशेष व्यवस्था टूरिस्ट के लिए फायदेमंद है।