Movie prime

मप्र के इन जिलों में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट, देखें ताजा अपडेट

 

MP News: राजस्थान गुजरात सहित भारत के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। मानसून की विदाई होने वाली है लेकिन विदाई से पहले मानसून खूब बरस रहा है। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस 12 अक्टूबर से पहले शहर से मानसून की विदाई हो जाएगी।

 मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक बार फिर से अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई होगी। विदाई से पहले मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ बारिश होगी। मौसम विभाग में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 24 घंटे के अंदर होगी तेज बारिश

 मध्य प्रदेश के निर्माण यानी कि इंदौर संभाग के दो जिले खरगोन और बड़वानी में अगले 24 घंटे में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बदल टूट कर बरसेंगे। भोपाल इंदौर में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होगी वहीं कई जिलों में तेज धूप भी खिले रहेंगे।

  बारिश की गतिविधियों में होगी कमी

 जून से 30 सितंबर तक मानसून का सीजन माना जाता है। पिछले दो-तीन दिनों के बाद शहर में फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है लेकिन राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। मंगलवार को धूप के चलते हैं तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन आज फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

 भोपाल इंदौर नर्मदा पुरम बैतूल सागर सहित कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने जताया है।आज धार इंदौर रतलाम उज्जैन देवास शाजापुर आगर मंदसौर नीमच गुना अशोक नगर शिवपुरी सिंगरौली सीधी रीवा मऊगंज सतना शहडोल उमरिया कटनी जबलपुर नरसिंहपुर छिंदवाड़ा सिवनी सहित कई जिलों में भारी बारिश होगी। तूफानी बारिश होने से राज्य के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है वहीं राज्य में एक बार फिर से पानी भरने की समस्या हो सकती है।