रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे मध्य प्रदेश के रास्ते चलाएगा दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें रूट
Aug 24, 2025, 18:41 IST
Indian Railway: इंडियन रेलवे के द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर यात्रियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।आपको बता दे यह सभी ट्रेन इतवारी शालीमार और दुर्ग निजामुद्दीन के बीच चलाई जाएगी। दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़े पैमाने पर लोग पश्चिम बंगाल घूमने जाते हैं ऐसे में रेलवे में स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है था कि लोग आराम से सफर कर सके और सफर के दौरान उन्हें किसी भी तरह की समस्या ना हो।
1. इतवारी-शालीमार स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) स्टेशन से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी।
- प्रस्थान का समय: शाम 5:10 बजे।
- रायपुर आगमन: रात 10:25 बजे।
- गंतव्य: अगले दिन दोपहर 2:00 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी यात्रा:
गाड़ी संख्या 08866 शालीमार से 28 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी।
प्रस्थान का समय: दोपहर 3:35 बजे।रायपुर आगमन-अगले दिन सुबह 9:20 बजे।
कोच की सुविधा:
- 2 एसएलआरडी।
- 5 सामान्य।
- 8 स्लीपर।
- 2 एसी-3।
- 1 एसी-2।
कुल मिलाकर, ट्रेन में 18 कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
2. दुर्ग-निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
प्रस्थान का समय:सुबह 10:45 बजे।
रायपुर आगमन: 11:20 बजे।
गंतव्य: अगले दिन सुबह 11:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन।
वापसी यात्रा
गाड़ी संख्या 08761 हर सोमवार को निजामुद्दीन से रवाना होगी।
प्रस्थान का समय: दोपहर 12:30 बजे।
दुर्ग आगमन: अगले दिन दोपहर 3:00 बजे (रायपुर होते हुए)।
यात्रियों को लाभ:
- इन विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी।
- ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कोच उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के यात्रियों की जरूरतें पूरी होंगी।
- त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को संभालने में रेलवे को मदद मिलेगी। इससे सफल के दौरान किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी।