Movie prime

MP में सरकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश राज्य में सरकार भर्ती परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तर्ज पर वर्ष में उम्मीदवारों से एक ही परीक्षा ली जाएगी। इतना ही नहीं भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी एक ही तैयार की जाएगी। 
 
राज्य में UPSC की तर्ज पर होगी सरकारी पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा

MP News: मध्य प्रदेश राज्य में आने वाले दिनों में सरकारी पदों हेतु होने वाली भर्ती परीक्षा में मोहन यादव सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से प्रदेश में होने वाली भर्ती परीक्षाएं अब उम्मीदवारों को बार-बार नहीं देनी पड़ेगी। सरकार भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार की फैसले से उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती हेतु बार-बार परीक्षा देने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। 

पाठकों को बता दें कि डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली भर्ती और चयन परीक्षा में बड़ा परिवर्तन करने के घोषणा की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब आने वाले समय में सरकारी भर्ती हेतु उम्मीदवारों को बार-बार परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।  सरकार द्वारा परीक्षा प्रणाली में बदलाव के बाद वर्ष में एक बार ही परीक्षा ली जाएगी। 

राज्य में UPSC की तर्ज पर होगी सरकारी पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा

मध्य प्रदेश राज्य में सरकार भर्ती परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तर्ज पर वर्ष में उम्मीदवारों से एक ही परीक्षा ली जाएगी। इतना ही नहीं भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी एक ही तैयार की जाएगी। 

इस लिस्ट में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। मेरिट लिस्ट के बाद वेटिंग लिस्ट भी एक बार ही बनाई जाएगी। सरकार भर्ती परीक्षा में यह बदलाव रिक्त पदों पर तेजी से नियुक्ति करने हेतु कर रही है। 

जनवरी 2026 से लागू हो सकती है नई भर्ती परीक्षा प्रणाली

मध्य प्रदेश राज्य में सरकारी पदों पर भर्ती हेतु होने वाली परीक्षा में सरकार द्वारा बदलाव के बाद नई भर्ती परीक्षा प्रणाली जनवरी 2026 से लागू की जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार भर्ती-चयन की यह प्रक्रिया जनवरी 2026 से लागू करने की तैयारी कर रही है। नई परीक्षा प्रणाली के तहत सभी श्रेणी के पदों के लिए एक मेरिट लिस्ट और एक ही वेटिंग लिस्ट बनाई जाएगी। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की घोषणा 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को प्रदेश में सरकारी पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में बदलाव की यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी प्रकार की परीक्षाएं समय पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर भर्ती परीक्षा में बदलाव का निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी खाली पदों को भरने हेतु हम MPPSC परीक्षा नई प्रणाली से कराने की दिशा में काफी  कदम आगे बढ़ा रहे हैं और जल्द ही आपको इसके रिजल्ट दिखाई देने लगेंगे। अब प्रदेश में भी यूपीएससी की तर्ज पर उम्मीदवारों से वर्ष में भर्ती हेतु एक ही परीक्षा ली जाएगी।