Movie prime

Rich List MP: ये हैं मध्यप्रदेश के पांच सबसे अमीर आदमी,  संपत्ति जानकर आप भी रह जाएंगे दंग 

 

Top 5 Rich Person MP: मध्यप्रदेश राज्य समय के साथ अब धनी राज्यों में शुमार होता जा रहा है। प्रदेश में मोहन यादव सरकार द्वारा लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों के कारण एमपी दिन-प्रतिदिन खुशहाली के  पथ पर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश राज्य भारत देश में धनी राज्यों के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गया हैं। जैसे-जैसे प्रदेश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे राज्य में करोड़ों-अरबों रुपए कमाने वाले कारोबारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। 

प्रदेश में हारून रिच लिस्ट 2024 के अनुसार सबसे अमीर व्यक्ति (MP rich person) के रूप में प्रथम स्थान इंदौर के कॉल कारोबारी विनोद अग्रवाल ने हासिल किया है। हारून रिच लिस्ट (Hurun rich list) के अनुसार विनोद अग्रवाल की कुल संपत्ति 7100 करोड़ रुपए आंकी गई है। पाठकों को बता दें कि विनोद अग्रवाल 2022 और 2023 में भी प्रदेश में संपत्ति के मामले में प्रथम स्थान पर रहे थे। इस बार इनकी कुल संपत्ति में 400 करोड़ का इजाफा हुआ है। 


हारून रिच लिस्ट के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य के सबसे अमीर (MP rich person) आदमी इंदौर के रहने वाले विनोद अग्रवाल हैं और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्याम सुंदर मुंदड़ा का नाम आता है। श्याम सुंदर मुंदड़ा की कुल संपत्ति हारून रिच लिस्ट 2024 (Hurun rich list) के अनुसार 3500 करोड़ रुपए आंकी गई है।  इनका उजास एनर्जी का कारोबार है। 

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर प्रदेश के प्रसिद्ध कारोबारी दिनेश पाटीदार का नाम आता है। दिनेश पाटीदार की कुल संपत्ति हारून रिच लिस्ट 2024 (Hurun rich list) के अनुसार 3400 करोड़ रुपए बताई गई है। 
इनका शक्ति पंप का कारोबार है, जो पूरे देश में फैला हुआ है। 

मध्य प्रदेश राज्य की नवरत्न (MP navratn) में शामिल सुनील चौरड़िया को हारुन रिच लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इनका राजरतन ग्लोबल वायर के नाम से कारोबार है, इनकी कुल संपत्ति 2100 करोड़ रुपए है। 

इस लिस्ट में पांचवा स्थान जीआर इंफ्रा के मालिक विनोद अग्रवाल को मिला है। मध्य प्रदेश राज्य के विनोद अग्रवाल की कुल संपत्ति हारून रिच लिस्ट 2024 (Hurun rich list) के अनुसार 1700 करोड़ रुपए बताई गई है। 

विनोद अग्रवाल के अलावा प्रदेश के नवरत्नों में विमल तोड़ी, नितिन अग्रवाल, सुनील पाटीदार और गौरव आनंद ने जगह बनाई है। प्रदेश के 9 कारोबारियों ने अपनी मेहनत और कड़ी लग्न के बल पर राज्य का पूरे वर्ल्ड में नाम रोशन तो किया ही किया है साथ ही साथ लाखों लोगों को रोजगार देने का काम भी किया है।