Movie prime

मप्र में मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा, राज्य में 30 तालाब का होगा निर्माण, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान 

 

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा छोटे किसानों मछली पालकों और पशुपालकों को हर संभव मदद दिया जा रहा है। राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा एक सकारात्मक कदम उठाए जा रहा है। राज्य में ज्यादातर तालाब बनाए जाएंगे ताकि मछली पालन आसानी से मछली पालन कर सके और उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके।

मध्य प्रदेश में मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए 30 तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। दतिया में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन तालाबों के साथ-साथ एक हेचरी स्थापित की जाएगी, जहां मछली के बीज तैयार किए जाएंगे।

यह पहल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगी। इसके अलावा, कॉलेज के छात्रों को मछली प्रजनन की वैज्ञानिक प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

शिवराज सिंह चौहान ने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान, अनियमित बारिश और पानी की कमी जैसी समस्याओं से निपटने के लिए नई फसलों को विकसित किया जा रहा है।

ये फसलें बदलते मौसम में भी बेहतर पैदावार देने में सक्षम होंगी। इसी संदर्भ में 14 और 15 सितंबर को पूसा में रबी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही, क्षेत्र में एक अत्याधुनिक पशु अस्पताल की स्थापना की गई है। इस अस्पताल में यूपी और एमपी के किसानों के पशुओं के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन जैसी सेवाएं दी जाएंगी। खास बात यह है कि वन्य जीवों का भी यहां इलाज किया जाएगा। शिवपुरी, श्योपुर और पन्ना के वन्य जीव, जैसे शेर और अन्य जानवरों के इलाज की सुविधा भी इस अस्पताल में उपलब्ध होगी।

 राज्य सरकार के द्वारा इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहा है। इसके लिए सरकार जल्द से जल्द तालाब निर्माण कराएगी।