Movie prime

Guna News: किसानों को आय बढ़ाने जैविक खेती, योजनाओं और फसल प्रबंधन व तकनीक की दी जानकारी

 

Guna News: म्याना में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत म्याना कस्बे में आयोजित कृषि जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक देश के 700 से अधिक जिलों में संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, उत्पादन लागत में कमी, कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

शिविर के दौरान कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें जैविक खेती, सरकारी योजनाओं, फसल प्रबंधन, और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। अनुविभागीय अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि पहले कृषि तकनीक में सीमाएं थीं, लेकिन समय के साथ कृषि यंत्रों और तकनीकों में काफी सुधार हुआ है। पहले मध्य प्रदेश में मुख्यतः सोयाबीन की खेती होती थी, लेकिन अब मक्का की खेती में भी तेजी से वृद्धि हुई है।

कार्यक्रम में सरपंच जय नारायण सोनी, जिला सदस्य प्रतिनिधि दामोदर प्रसाद शर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश व्यास, रेशम विभाग से डीएम प्रजापति, कृषि विस्तार अधिकारी कल्याण सिंह, अग्रदीप श्रीवास्तव, भारत यादव, बीटीएम मनमोहन सिंह, उद्यान विस्तार अधिकारी राजीव रघुवंशी, पशुपालन विभाग से नरेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।