Movie prime

MP NEWS:एमपी में पान की खेती करने वाले किसानों की बल्ले बल्ले, अब मिलेगा अनुदान

एमपी में पान की खेती करने वाले किसानों की बल्ले बल्ले, अब मिलेगा अनुदान
 

MP NEWS: मध्यप्रदेश  में  पान की खेती करने वाले किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा। 10 वर्ष से बिना किसी अनुदान के खेती करने वाले किसानों की उद्यानिकी विभाग जानकारी जुटा रहा है। 

सोहागपुर में पान के बरेजे कब से लगाए जा रहे हैं। इसका पूरा डेटा शासन को भेजकर किसानों के लिए योजना संचालित करने की मांग की जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक किसानों के लिए सोहागपुर में पान के बरेजे लगाने वाले कितने किसान हैं। कितने क्षेत्र में बरेजे लगाए जा रहे हैं। उद्यानिकी विभाग इसकी पड़ताल कर रहा है। इसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि पूर्व में कितने रकबे में पान के बरेजे लगाए जाते थे। अब वर्तमान में इसकी खेती कितने रकबे में हो रही है।

खेती के लिए किसान संसाधन और अन्य व्यवस्थाएं कैसे करते हैं। इसकी जानकारी एकत्र कर विभाग बरेजों का पूरा डेटा तैयार करेगा। इसके लिए विभाग सोहागपुर के आईएसओ दुर्गेश बरोड़े ने पान के बरेजे लगाने वाले किसानों से संपर्क कर रहे हैं।

पुराने और नया बरेजों का डेटा भेजा जाएगा

सोहागपुर से पान के बरेजे लगाने वाले किसानों की जानकारी जुटा रहे हैं। यहां लगने वाले पुराने और नए बरेजों का डेटा शासन को भेजा जाएगा। प्रयास है कि इनको योजनाओं का लाभ मिले।


किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में पान बरेजों को कैसे जोड़ा जाए। इसपर मंथन हो रहा है। सोहागपुर से पान के किसानों की संख्या आने के बाद विभाग शासन को इसकी जानकारी भेज कर देशी बंगला पान की पारंपरिक खेती के लिए शासन से योजना लागू करने की मांग करेगा