मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को अपने खातों की शेष राशि पर मिलेगा ब्याज, दरें तय
मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के खातों में शेष राशि पर अब अच्छा ब्याज मिलेगा। प्रदेश में फिलहाल बिजली कर्मचारियों के खातों में यदि शेष राशि रह जाती है तो उसके लिए ब्याज की दरें तय कर दी गई हैं। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर वार्षिक ब्याज की दर तय कर दी हैं। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों को अच्छा ब्याज मिलेगा। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने कर्मचारियों व अधिकारियों को यह कदम उठाया है। इसकी सहमति मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्याय की बैठक में बनी है। न्यास की 91वीं बैठक में लिए गए इस निर्णय के आदेश भी जारी हो गए हैं। काफी विचार-विमर्श के बाद इस इसका निर्णय लिया गया है।
9.50 प्रतिशत तक का वार्षिक ब्याज
न्यास पदाधिकारियों ने जो आदेश जारी किए हैं, उनके अनुसार मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास के कर्मचारियों को भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर 9.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलेगा। नए वित्तवर्ष में यह ब्याज प्रतिशत वार्षिक दिया जाएगा, जबकि वित्तवर्ष 2024-25 में यह 9.5 प्रतिशत रहेगा।
सेवानिवृत्त होने वालों को भी लाभ
इस आदेश का लाभ वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेवारत, दिवंगत अथवा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया जाएगा। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास के आदेश में पात्र कर्मचारियों व अधिकारियों को रेखांकित किया गया है ताकि पता चल सके कि किन कर्मचारियों व अधिकारियों को यह लाभ दिया गया है।