Movie prime

Barwani News: जिले में आई तेज़ आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिरे

 

Barwani News: जिले में मंगलवार को सुबह निकली तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए। शाम 4 बजे से मौसम से करवट ली। जिले में ठीकरी, सेंधवा, जुलवानिया में आंधी चली। ठीकरी में कई जगहों पर कई घरों की चद्दरें उड़ गईं। 20 से अधिक पेड़ गिर गए। चौपाटी से लेकर बस स्टैंड तक रास्ता बंद होने से आवागमन ठप हो गया। तेज हवा से कई मकानों की दीवारें भी गिरीं। सेंधवा में आंधी चलने से बस स्टैंड पर धुल का गुब्बार उड़ने से राहगीर व वाहन चालक परेशान हुए।

ठीकरी के गाड़ा मैदान में एक दीवार गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। कई पेड़ बिजली के पोल व तार गिर गए। इससे नगर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली कंपनी के कर्मचारी तार और पोल सुधारने में जुटे हैं। नगर परिषद सीएमओ प्रेम वासुरे सहित नगर परिषद के कर्मचारियों ने नगर के मुख्य मार्गो पर गिरे पेड़ों को हटवाने का कार्य किया। खजूरी गांव के मुख्य सड़क पर आंधी चलने से दो पेड़ गिर गए थे। जिससे आवागमन बाधित हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ों को हटाकर यातायात सुगम किया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आंधी चलने का पूर्वानुमान नहीं था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आंधी चली। इसकी गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की रही।