Movie prime

Mahu News: लगातार हुई बारिश से जून की बजाय मई में किसानों ने सोयाबीन की बोवनी शुरू कर दी 

 

Mahu News: प्री-मानसून की लगातार बारिश से इस बार करीब 50 साल बाद ऐसा हो रहा है कि सोयाबीन की बोवनी जो जून में होती थी। कुछ किसानों ने इस बार मई में ही शुरु कर दी है।

गांव में इस माह में कई बार दिनभर गर्मी के बाद शाम को बारिश हुई। इसी वजह से किसानों ने सोयाबीन की बोवनी का श्रीगणेश कर दिया। हाजी युनुस पटेल ने गुरुवार को सोयाबीन की बोवनी कर दी है। किसानों ने अपने खेतों को तैयार कर लिया था। गोबर खाद के साथ ही तालाब की मिट्टी डाल खेती तैयार कर ली थी। हालांकि 15 जून तक इंदौर में मानसून दस्तक देगा। लेकिन इधर बारिश से किसानों ने बोवनी शुरु कर दी है।


जून न में में ह ही बोवनी होती है

मई माह में 50 साल पहले बोवनी की जानकारी बुजुर्ग किसानों ने बताई हैं। जून में 10 तारीख के बाद ही अधिकतम बोवनी हुई है। लेकिन इस साल मई में लगातार बारिश से कुछ किसानों ने बोवनी की है।
कृषि विभाग ने कहा किसान जल्दबाजी ना करें-कृषि विस्तार अधिकारी वीरेंद्र कोगे ने बताया की मानसून के पहले बारिश तेज हुई है। मगर मानसून अभी आया नहीं है। ऐसे हालात में किसानों को जोखिम नहीं उठाना चाहिए। उमस बहुत है जिससे बीज खराब होने का खतरा है। मानसून का इंतजार करना चाहिए।