Movie prime

पहली बार रतलाम आएंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बंजली चौराहा पर होगा भव्य कार्यक्रम

पहली बार रतलाम आएंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बंजली चौराहा पर होगा भव्य कार्यक्रम
 

रतलाम। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार रतलाम आएंगे। इसलिए उनके कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चली रही हैं। इन तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 16 अप्रैल को रतलाम आ रहे हैं। रतलाम के बंजली चौराहा ​स्थित दयाल वाटिका के पास दोपहर बाद 1 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 4 बजे तक उनका दिव्य आशीर्वचन कार्यक्रम होगा। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। इससे पहले वह एक निजी कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। यहां भी उनके काफी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 


कैंसर अस्पताल को लेकर चर्चा
इस कार्यक्रम के आयोजक अनिल कटारिया ने बताया कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को सुबह रतलाम पहुंच जाएंगे। सबसे पहले वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के विषय में लोगों से चर्चा करेंगे। इसके बाद ही वह अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। आशीर्वचन कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है, इसलिए यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 


भारी होगी सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल पर लाखों उनके भक्त पहुंच सकते हैं। ऐसे में हर प्रकार से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। भक्तों की सुविधा के लिए एक बड़ा डोम तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी राकेश खाखा ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सुरक्षा के सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इसमें ट्रेफिक पुलिस को भी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए गए हैं।