Barwani News: बिजली गिरने से गाय की मौत
Jun 13, 2025, 19:10 IST
Barwani News: गुरुवार को सुबह से ही गर्मी और उमस से लोग परेशान हुए। शाम 6.30 बजे तेज हवा आंधी के साथ 10 मिनट तक आसमान में बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। आंधी और बारिश के कारण मौसम में ठंडक होने से लोगों को गर्मी और उमड़ से कुछ देर के लिए राहत मिली। आंधी चलते ही बिजली गुल हो गई। लोग घरों के बाहर आकर गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे।
साप्ताहिक हाट बाजार होने से किसान खेतों में बोवनी करने के लिए मक्का, सोयाबीन और कपास के बीच की खरीदारी करने पहुंचे थे। वहीं ग्राम केरमला के चर्च फलिया में संजय कनोजे की गाय पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।