Movie prime

चंबल नदी पर जल्द शुरू होगा सिक्स लेन केबल-स्टे ब्रिज का निर्माण कार्य, इन 2 राज्यों की घट जाएगी दूरी 

चंबल नदी पर जल्द शुरू होगा सिक्स लेन केबल-स्टे ब्रिज का निर्माण कार्य, इन 2 राज्यों की घट जाएगी दूरी 
 

मध्य प्रदेश में जल्द ही केबल स्टे-ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होगा। यह मध्य प्रदेश का पहला सिक्स लेन केबल स्टे ब्रिज होगा जिसे चंबल नदी पर बनाया जाएगा। यह देखने में प्रयागराज के नैनी ब्रिज के जैसा होगा लेकिन यहां सजावटी लाइटिंग नहीं होगी।


600 मीटर वाले इस ब्रिज के बनने से मध्य प्रदेश से जुड़ जाएंगे ये दो राज्य 

 यह ब्रिज 600 मीटर लंबा होगा और 130 मीटर ऊंचा होगा। ब्रिज मध्य प्रदेश और राजस्थान को जोड़ेगा। इसका डिजाइन बिल्कुल प्रयागराज के नैनी ब्रिज की तरह होगा लेकिन यह चंबल अभ्यारण क्षेत्र में आता है इसलिए इस पर डेकोरेटिव लाइटिंग नहीं की जाएगी।


केंद्रीय मंत्रालय ने दी निर्माण को हरी झंडी 


NHAI के मैनेजर प्रशांत मीणा ने जानकारी दिया है कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और वाइल्डलाइफ एडवाइजरी बोर्ड ने 3 दिन पहले एनओसी जारी की है। उम्मीद है कि नवंबर 2025 से इस केबल स्टे-ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


जानिए क्या होता है केबल स्टे-ब्रिज?


केबल स्टे-ब्रिज में पुल को टावर से जोड़ने के लिए एक स्ट्रांग केबल्स का उपयोग किया जाता है। यही केबल पुल को ऊपर की ओर सपोर्ट देते हैं और इस स्ट्रांग बना देते हैं।


मध्य प्रदेश में बनने वाले पुल पर भूकंप और हवा जैसे नेचुरल डिजास्टर का प्रभाव नहीं होगा। अन्य पुल के तुलना में यह काफी ज्यादा किफायती होगा। इस पुल में उपयोग किए जाने वाले केबल्स इस पुल को बेहद मजबूत बनाएंगे जिससे यह अधिक भार सहन करने में सक्षम बनेगा। यह पुल देखने में बेहद अट्रैक्टिव लगेगा।