Movie prime

मध्य प्रदेश की कृषि मंडियों में क्लीनिंग ग्रेडिंग पैकेजिंग प्लांट लगेंगे, जिस से फसल के मिलेंगे महंगे दाम और गड़बड़ी की संभावना भी नहीं रहेगी

 

कृषि उपज मंडी में इसी साल किसानों की सुविधा के लिए क्लीनिंग ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग प्लांट्स लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी जारी हो चुके हैं। प्रदेश की कृषि उपज मंडियों को स्मार्ट और आदर्श मंडी बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अभिनव प्रयास किया जा रहे हैं। इससे किसानों को उनकी उपज का अधिकतम दाम मिलेगा और किसान की आय भी बढ़ेगी। इस दिशा में मंडियों का विस्तार भी किया जा रहा है।

कृषि उपज मंडियों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़कर पारदर्शी व्यवस्था के चलते अब किसानों से उपज के
भाव और टोल में कोई गड़बड़ी की संभावना नहीं रह जाएगी। किसानों द्वारा मंडी प्रांगण में लाई कृषि उपज गेहूं, सोयाबीन, चना, मक्का आदि का निःशुल्क क्लीनिंग ग्रेडिंग होगा। किसान इसे करवा सकेंगे। ग्रेडिंग कार्य कराने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मंडी प्रांगण में प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश की 20 कृषि उपज मंडी में 5 टन प्रति घंटा तथा 10 टन प्रति घंटा की क्लीनिंग ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग यूनिट्स इस साल में स्थापित की जा रही है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।

इन प्लांट के स्थापित होने से प्रदेश के समस्त किसानों को निःशुल्क अपनी उपज की क्लीनिंग ग्रेडिंग कराने की सुविधा मंडी प्रांगण में सुलभता से उपलब्ध होगी। योगेश नागले सहायक संचालक मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल ने कहा इस प्रकार के प्लांट्स उज्जैन, आगर सहित प्रदेश की 20 मंडी के प्रांगण में क्लीनिंग ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग प्लांट्स स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं मंडी प्रबंधक अश्विन सिन्हां ने बताया उज्जैन मंडी में प्लांट की स्थापना के लिए तकनीकी शाखा द्वारा स्थान का चयन कर लिया है। प्लांट्स स्थापित करने के लिए पूर्ण तैयारी भी कर ली गई है।