Movie prime

 एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं और 12वीं का परिणाम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे घोषित

 
 

भोपाल,14अप्रैल(इ खबर टुडे)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। मंडल द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (D.P.S.E.) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे।

​माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा परिणाम प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

इन वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम
​विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मंडल ने कई पोर्टल्स पर रिजल्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। छात्र निम्नलिखित आधिकारिक और निजी वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in
​डिजी लॉकर digilocker.gov.in
​अन्य प्रमुख साइट्स: jagranjosh.com, hindustantimes.com, ndtv.in, और toi.in/mpbseresult_class12
​मोबाइल ऐप के जरिए भी जान सकेंगे स्कोर ​वेबसाइट के अलावा छात्र मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Google Play Store से 'MPBSE MOBILE App' या 'MP Mobile App' डाउनलोड करें। ​'Know Your Result' विकल्प का चयन करें।
​अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) दर्ज कर सबमिट करें।