Movie prime

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दतिया-कटनी के एसपी को हटाया, चंबल के आईडी डीआईजी पर कार्रवाई 

 

 मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को हटा दिया गया है। दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को भी सरकार ने हटा दिया है। वही चंबल रेंज के IG सुशांत कुमार सक्सेना और डीआईजी को भी पद से हटा दिया गया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी।

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कटनी और दतिया के एसपी तथा चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी के द्वारा लोक सेवा के मानकों के विपरीत व्यवहार किया जा रहा था। ऐसे व्यवहार को स्वीकार्य नहीं माना जाएगा इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा


 क्यों हटाए गए कटनी के एसपी? 


 कटनी के एसपी अभिजीत रंजन पर निजी जीवन से जुड़ी विवादित खबरों के वजह से विवाद बढ़ता जा रहा था। इसका असर उनके कामकाज पर पढ़ने लगा था इस वजह से सरकार ने उनकी नियुक्ति समाप्त करने का फैसला लिया। अभिजीत रंजन के जगह पर अभिनव विश्वकर्मा को पुलिस अधीक्षक बनाया जाएगा।


दतिया के एसपी और चंबल रेंज की आईजी डीआईजी के बीच क्या है विवाद?


 दतिया एयरपोर्ट के लॉकेट पर कार्यक्रम के दौरान दतिया एसएसपी और चंबल की आईजी डीआईजी के बीच सार्वजनिक रूप से विवाद देखने को मिला था। इसके बाद यह मामला तुल पकड़ने लगा और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।

 बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अफसर का अनुचित व्यवहार 

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त आदेश दिया है कि अफसर का व्यवहार अनुचित होगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम बेहतर प्रशासन चाहते हैं और इसके लिए हम कड़ी कार्रवाई करने को तैयार है।

अफसर