एमपी में कार 85 हजार, दुपहिया वाहन 5 हजार सस्ते मिल रहे, सरकार ने टैक्स में दी छूट
मध्यप्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों को भारी छूट दी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को टैक्स फ्री करने से लोगों तो कार 80 हजार व दुपहिया वाहन 4 हजार से ज्याद सस्ते मिल रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार की छूट से इंदौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की संख्या में खासी बढ़ोतरी होगी। पर्यावरण सुधार और सस्ता परिवहन होने के लिहाज से फायदेमंद इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ईवी पॉलिसी लागू की है। ईवी रजिस्ट्रेशन में इंदौर पूरे प्रदेश में अव्वल है। नई पॉलिसी से शहर में ईवी में खासी बढ़ोतरी होगी।
सरकार ईवी पर छूट दे रही है। दो पहिया वाहन का अब लाइफ टाइम टैक्स नहीं लिया जाएगा तो 20 लाख रुपए तक की कारों में शत-प्रतिशत टैक्स की छूट रहेगी। सामान्य वाहनों का टैक्स आठ प्रतिशत लिया जाता है। दो पहिया और चार पहिया ईवी का टैक्स चार प्रतिशत था। प्रदेश में 2.41 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें ईवी की तादाद 2 लाख 63 हजार से अधिक है। सबसे ज्यादा ईवी इंदौर में 50 हजार 318 हैं। इंदौर में ऑन रोड 25 लाख वाहन हैं। ईवी में टू-व्हीलर, फोर व्हीलर और रिक्शा की बिक्री ज्यादा होती है।
खर्च कम और पर्यावरण की सुरक्षा का भी इंतजाम।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 20 लाख रुपए तक की इलेक्ट्रिक कारों पर शत-प्रतिशत टैक्स में छूट मिलेगी। पहले 4 प्रतिशत टैक्स भरना पड़ता था। अब 40 हजार से लेकर 80 हजार रुपए तक की बचत होगी। इससे बड़ी संख्या में लोग ईवी का रुख करेंगे। नई पॉलिसी ईवी के प्रति लोगों को आकर्षित करेगी।
ऑटो मोबाइल एसो. के उपाध्यक्ष आदित्य कासलीवाल ने बताया कि दो पहिया वाहनों में टैक्स की छूट का बहुत फायदा मिलेगा। बड़ी संख्या में लोग ईवी के लिए प्रोत्साहित होंगे। पहले 4 प्रतिशत टैक्स लिया जाता था। अब शत-प्रतिशत छूट मिल रही है। ऐसे में करीब 4 हजार तक का फायदा होगा। पेट्रोल और ईवी की दो पहिया वाहनों की खरीदी में 10 से 15 हजार रुपए का फर्क आता है। ऐसे में करीब 4 हजार कम होना बड़ी बात है।