MP के इस जिले में होगा ब्रिज का निर्माण, ढलमू गांव से देथली बुजुर्ग को जोड़ेगा ये ब्रिज
Jun 14, 2025, 16:46 IST
MP News:जिले में बनने जा रहा है ब्रिज ढलमू गांव से देथली बुजुर्ग को जोड़ने वाले ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। पिछले चार साल से इसकी मांग की जा रही थी। डिजाइन को लेकर सहमति नहीं बनने से काम रूका हुआ था। अब बड़ी मशीनें मौके पर पहुंच गई हैं। निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इस ब्रिज से ढलमू, मौलाखेड़ी, चचावदा, खेरखेड़ा जैसे गांवों को देथली बुजुर्ग से सीधा रास्ता मिलेगा।
लोगों को अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। निर्माण विभाग ने ढलमू से देथली बुजुर्ग तक सड़क का डामरीकरण भी कर दिया है। जहां ब्रिज बन रहा है, वहां गांधीसागर जलाशय का बैंक वाटर भर जाता है। साल में छह महीने रास्ता बंद रहता है। मगरा के लोग लंबे समय से ढलमू-मगरा खाल पर ब्रिज की मांग कर रहे थे। अब जाकर निर्माण शुरू हुआ है। इसकी निर्माण लागत आठ करोड़ रुपए बताई जा रही है।