Movie prime

लाडली बहना योजना पर बड़ी अपडेट! मप्र की 3 लाख से अधिक महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹1500, जानिए क्या है कारण

 

MP news: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी  योजना है जिसके अंतर्गत राज्य की लाडली बहनों को हर महीने ₹1500 की राशि दी जाती है। यह योजना महिला उत्थान के लिए शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि दी जाती है ताकि वह छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना रहे।

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना से अब तक 3.92 लाख से अधिक महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटाए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में आने वाली 28वीं किस्त से इन महिलाओं को 1250 रुपए का लाभ नहीं मिलेगा। दिवाली पर भाई दूज से मिलने वाली बढ़ी हुई राशि 1500 रुपए से भी ये महिलाएं वंचित रह जाएंगी।

योजना से नाम क्यों हटाए जा रहे हैं?


सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न कारणों की वजह से महिलाओं को योजना से बाहर किया गया है:
1. 60 वर्ष से अधिक आयु  - इस महीने 10,963 महिलाओं को इस वजह से अपात्र घोषित किया गया।
2. लाभ का परित्याग  - 890 महिलाओं ने स्वयं योजना का लाभ लेने से इनकार कर दिया।
3. मृत लाभार्थी  - 646 महिलाएं योजना में नामांकित थीं, लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी है।
4. समग्र पोर्टल से हटाई गईं महिलाएं - 426 महिलाओं का नाम समग्र पोर्टल से हटा दिया गया।
5.आधार से समग्र डि-लिंक- 505 महिलाओं का आधार उनके समग्र आईडी से लिंक नहीं था।

कब कट सकता है आपका नाम?


यदि आप योजना से जुड़ी हैं, तो निम्नलिखित कारणों से आपका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है:
60 वर्ष से अधिक आयु हो गई हों।
अविवाहित महिलाएं योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
 परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो।परिवार में कोई पिछला सांसद, विधायक या सरकारी कर्मचारीहो।
-

परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा या पद पर कार्यरत हो।

योजना का उद्देश्य


लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई थी। 2023 में इस योजना की शुरुआत हुई, और अब तक यह लाखों महिलाओं को लाभ प्रदान कर चुकी है। हालांकि, पात्रता के सख्त नियमों के चलते कई महिलाएं इससे बाहर हो रही हैं।