दशहरा से पहले लाडली बहनों के खाते होंगे फुल, इस दिन आएगी योजना की राशि, जानें इस बार कितने मिलेंगे पैसे
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दुर्गा पूजा से पहले लाडली बहनों को 28वीं किस्त का लाभ मिल जाएगा। सामने जानकारी के अनुसार लाडली बहना योजना की किस्त के 1250 रुपए की राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव झाबुआ से ट्रांसफर करने वाले। झाबुआ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे जहां से वह लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे।
इस कार्यक्रम में भाग लेने CM मोहन यादव पेटलावद पहुंचेंगे। आयोजन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। झाबुआ कलेक्टर ने खुद लाडली बहनों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी अच्छी जल्द ही उन्हें इस योजना की राशि मिलने वाली है। इस दौरान कलेक्टर ने योजना के लिए की जा रही तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने समय सीमा पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।
nullकलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का किया विस्तृत निरीक्षण
— Collector Jhabua (@collectorjhabua) September 9, 2025
कलेक्टर ने हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण कर कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश#JansamparkMP#Jhabuahttps://t.co/qKAs6hbaku pic.twitter.com/X0LstUYPnI
आपको बता दे की कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी झाबुआ के पेटलावद में जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यवधान और रुकावट नहीं आए।
भाई दूज से पहले लाडली बहना योजना के राशि में होगी बढ़ोतरी
भाई दूध से प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख 34000 बहनों के खाते में रोजाना ₹1500 मिलेंगे। साल 2018 तक योजना की राशि ₹3000 हर महीने कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमने जो वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
सरकार के द्वारा इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में इसके लिए नया पंजीयन भी शुरू हो जाएगा और कई पात्र बहन योजना से जुड़ पाएंगी। आपको बता दे की लाडली बहाने बेसब्री से 28वीं किस्त का इंतजार कर रही है। अब जल्द ही लाडली बहनों को 28वीं किस्त का तोहफा मिलने वाला है।