Movie prime

Bina News: बीना शहर में 149 प्रकरणों में 1.31 करोड़ के अवॉर्ड पारित दंपती मिले 12 ने किया रक्तदान
 

 

शुभारंभ अवसर पर प्रथम अपर जिला न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार कुन्डू, जेएमएफसी मीनाक्षी शर्मा, जेएमएफसी शरद जोशी, जेएमएफसी मूदुल जैन, जेएमएफसी सलोनी जैन तथा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे। लोक अदालत में बैंक एवं फायनेंस कंपनी के 2282 प्रीलिटिगेशन प्रकरण रखे गए।

जिसमें से 177 प्रकरणों का निराकरण करते हुए इनमें 1033018 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। इसके अलावा संपत्तिकर एवं जलकर के 450 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में से 124 जलकर एवं संपति कर के प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें 288304 रुपए का अवार्ड पारित किया।

Bina News: सिविल कोर्ट बीना में शनिवार नेशलन लोक अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में 149 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 1.31 करोड़ का अवार्ड पारित किया है। इसके अलावा पांच साल से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी को लोक अदालत में न्यायाधीश की परामर्श देकर एक कराया। इसके साथ ही कोर्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

द्वितीय जिला न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने सीमा पर तनाव की स्थिति को देखते हुए रक्तदान करने की बात कही।अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन ने बताया कि नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा, न्यायाधीश अंकित श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन एवं द्वितीय जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर प्रथम अपर जिला न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार कुन्डू, जेएमएफसी मीनाक्षी शर्मा, जेएमएफसी शरद जोशी, जेएमएफसी मूदुल जैन, जेएमएफसी सलोनी जैन तथा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे। लोक अदालत में बैंक एवं फायनेंस कंपनी के 2282 प्रीलिटिगेशन प्रकरण रखे गए।

जिसमें से 177 प्रकरणों का निराकरण करते हुए इनमें 1033018 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। इसके अलावा संपत्तिकर एवं जलकर के 450 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में से 124 जलकर एवं संपति कर के प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें 288304 रुपए का अवार्ड पारित किया।

न्यायालयों से लंबित एनआईए के 138 प्रकरणों में राजीनामा के आधार पर 12729105 रुपए की वसूली की गई। प्रकरणों के निराकरण में राहुल माथुर, देवेन्द्र सिंह कुर्मी, रामकुमार पुरोहित, सूरज सिंह अहिरवार, दीपक कुमार जैन, सौरभ वैरागी, वीरेंद्र प्रजापति, केके ताम्रकार का विशेष सहयोग रहा। 

पति-पत्नी को मिलाया

पांच साल पहले परिणय सूत्र में बंधे भानगढ़ निवासी दीपेश कुर्मी और गीता कुर्मी के बीच मन मुटाव होने से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। गीता ने पति के खिलाफ घरेलू सिंह और भरण पोषण का केस लगाया था। यह मामला जेएमएफसी मूदुल जैन की अदालत में चल रहा था। यह प्रकरण शनिवार को लोक अदालत में रखा गया था।

न्यायाधीश ने दंपत्ति को भविष्य की चुनौतियों के बारे में बताते हुए बैर भुलाकर एक साथ रहने के लिए समझाया। इस पर दोनों एक दूसरे के गले में माला डालकर एक साथ रहने राजी हो गए। इसके अलावा कोर्ट परिसर में अस्पताल स्टाफ की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 12 अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान। न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने इसकी सराहना की।

संवाद से हर समस्या का हल
हड़कलखाती सरपंच नारायण सिंह और सेनेटरी कारोबारी प्रवीण जैन के बीच 60 हजार रुपए का लेनदेन था। समय पर भुगतान न होने पर यह मामला न्यायालय में पहुंच गया था। लोक अदालत मेंइस प्रकरण की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश शरद जोशी ने दोनों पक्षों से बात की। उन्होंने समझाया कि विवाद से किसी समस्या का हल नहीं निकलता, संवाद से मुश्किल हल होती है।