Movie prime

 

ओरिएंट पेपर मिल अमलाई में वाल्व खोलते समय असिस्टेंट ऑपरेटर झुलसा

 

शहडोल,25 जून (इ खबर टुडे )। जिले की ओरिएंट पेपर मिल (ओपीएम) के बायलर डिपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। बायलर का वाल्व खोलते समय असिस्टेंट ऑपरेटर विजय यादव भीषण हादसे का शिकार हो गए और बुरी तरह झुलस गए।

नल/वाल्व खोलने और बंद करने का काम कर रहे थे
हादसे के बाद मिल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विजय यादव बायलर का नल/वाल्व खोलने और बंद करने का काम कर रहे थे, तभी अचानक हुए हादसे में वे गंभीर रूप से झुलस गए।

मिल के प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया
घटना के तुरंत बाद घायल कर्मचारी को ओरिएंट पेपर मिल के प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत नाजुक और काबू से बाहर होने के कारण उन्हें तुरंत श्री राम हास्पिटल, शहडोल रेफर कर दिया गया।