एमपी में लाडली बहन योजना को लेकर आया अपडेट, सीएम ने एक्स पर दी जानकारी
मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लाडली बहन योजना चलाई जा रही है और खुद मुख्यमंत्री महिलाओं को इसकी राशि देते हैं। इस योजना के तहत 60 साल या उससे कम उम्र की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत सभी महिलाओं को 1250 रूपये की सहायता दी जाती है। ये पैसा महिलाओं को उनके डायरेक्ट खाते में भेज दिया जाता है। आमतौर पर महिलाओं को 10 तारीख को ही किस्त मिल जाती है, लेकिन इस बार ये पैसा देरी से आ रहा है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने अपने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि एक कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थी के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं।
योजना का यहाँ स्टेटस चेक करे
योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके बाद होम पेज पर जाकर यहां आपको ऐप्लिकेशॅन एंड पेमेंट स्टेटस चेक करना होगा, फिर अपना ऐप्लिकेशॅन नंबर और मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा।
इसके बाद कॅप्चर कोड समेत मोबाइल पर मिली। ओटीपी डाले वेरीफाई होने के बाद सर्च पर क्लिक करे। जिसके बाद आपके सामने स्टेटस आ जाएगा और ये पता चल जाएगा कि आपको राशि मिलेंगे या नहीं। इस तरह से आप पता लगा पाएंगे कि योजना से जुड़े किस कब आएगी।
इसके साथ ही अपना इ केवाईसी और मोबाइल नंबर योजना से जोड़ना जरूरी है, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। लाडली बहन के अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना क्नॉइस और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पैसे भी मिल रहे हैं। देश में गरीब जनता के उत्थान के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा समय समय पर नई नई योजनाएं लाई जाती हैं। इन योजनाओं से लोगों को सशक्त बनाने को लेकर काम किया जाता है।
क्नॉइस इसी क्रम में महिलाओं के लिए भी लाडली बहना योजना लॉन्च की गई। इस योजना को तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 3 मार्च 2023 को शुरू किया था। लाडली बहने योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1250 रूपये मिलते हैं। जब योजना शुरू की गई थी, तब सरकार ने वादा किया था 1000 रूपये का भुगतान क्नॉइस धीरे धीरे बढ़ाकर 3000 रूपय प्रतिमाह किया जायेगा। हालांकि अभी तक वो ऐलान नहीं हुआ है। इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को मिल सकेगा।
इसमें सामान्य ओबीसी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिलाएं भाग ले सकती हैं। क्नॉइस ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, ऐसी महिलाएं जिनके पास पांच एकड़ से कम जमीन है, वो महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 2,50,000 रूपये से कम है।
महिला के उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। इस योजना में आवेदन के लिए ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या कैंप स्थल से फॉर्म दिया जा सकता है। आवेदिका द्वारा भरे गए फॉर्म के लाडली बहना पोर्टल में एंट्री की जाती है, जिसमें एंट्री करने के बाद महिला का ऑनलाइन फोटो लिया जाता है। हर महीने राशि का भुगतान आवेदिका के आधार लिंक डीबीटी इनबिल्ट खाते में किया जाता है।