Chhatarpur News: कृषि वैज्ञानिक गांव के कृषकों के साथ कर रहे संवाद
Chhatarpur News: नौगांव विकासखंड अंतर्गत मऊसहानिया, सहानिया और बिलहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. कमलेश अहिरवार के द्वारा गर्मी के मौसम में उद्यानिकी के सामयिक कार्य, बेर में शीर्ष कार्य प्रणाली (पेंदी बेर) बनाने की विधि, मृदा परीक्षण, बीज उपचार, हरी खाद बनाने की विधियां, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई, फल, फूल एवं सब्जियों की नवीनतम किस्मों के बारे में विस्तार से बताया गया।
डॉ. राजीव कुमार सिंह द्वारा खरीफ फसलों में लगने वाले विभिन्न खरपतवारों के नियंत्रण के बारे में नवीन तकनीकों को विस्तार से बताया। साथ ही खरीफ फसलों की नवीनतम किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही नरवाई न जलाने के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में शिवम तिवारी (बीटीएम आत्मा), सूरजभान पटेल (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी) और रजनीश परसारिया (वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी), अर्जुन सिंह (उद्यान विस्तार अधिकारी), सुभाष चंद्र द्विवेदी एवं संध्या पटेल (कृषि विस्तार अधिकारी) ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। बता दे कि, छतरपुर जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत कृषक संकल्प अभियान की शुरुआत 29 मई को हुई, जिसका वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गौरिहार ब्लॉक से किया गया।
आगामी 12 जून तक चलने वाले अभियान की योजनाबद्ध गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाएगी। 29 मई से 4 जून तक कुल 168 गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में कृषकों एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवधि में कृषि विज्ञान केंद्र छतरपुर की वैज्ञानिक टीम ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, स्थल पर कीट-रोग पहचान, बीज एवं उर्वरक परामर्श, जलवायु आधारित समाधान, लाइव प्रदर्शन एवं कृषि रथ के माध्यम से सेवा प्रदान की।
अभियान में वैज्ञानिक टीम के साथ-साथ कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और राजस्व विभाग ग्राम स्तर पर पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद कर रहा है।