MP News: मध्य प्रदेश में टमाटर के बाद अब प्याज ने किसानों को रुलाया, सस्ते दामों में बिक रहा है प्याज
MP News: मध्य प्रदेश राज्य में पिछले दिनों टमाटर की खेती ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचा। प्रदेश में इस बार टमाटर की हुई बंपर पैदावार के चलते दाम बिल्कुल डाउन आ गए। जिसके चलते प्रदेश के किसानों को टमाटर मवेशियों को भी खिलाने पड़े। हालात यह बन गए थे कि किसानों को टमाटर की खेती से मंडी तक ले जाने का खर्च भी नहीं निकल रहा था। प्रदेश में रतलाम, मंदसौर, नर्मदापुरम सहित कई जिलों में किसानों ने खेतों में टमाटर लोगों के लिए फ्री कर दिए थे। टमाटर की खेती के बाद किसानों की आश प्याज की खेती पर थी। लेकिन अब प्याज भी किसानों को रुलाने लगा है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्याज किसानों से औने-पौने पर खरीदे जा रहे हैं।
किसानों को नहीं मिल रहा फसल का वाजिब दाम
मध्य प्रदेश में प्याज सहित अन्य फसलों के वाजिब दाम न मिलने से किसान परेशान हैं। लागत से कम दाम (Today Onion rate) मिलने के कारण खेती अब घाटे का सौदा बन गई है। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ ब्लॉक के रहने वाले अनिल शर्मा ने बताया कि सरकार सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। इसी कारण से किसान अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। किसान लालसिंह सौंधिया, खिमपुरा और रमेश शर्मा ने बताया कि इस बार टमाटर के बाद अब प्याज किसानों की परीक्षा ले रहा है। उन्होंने बताया कि टमाटर की पैदावार तो अच्छी हुई है लेकिन भाव ना मिलने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है।
किसानों को फायदे की जगह हो रहा है नुकसान
मंदसौर की किसान सुरेश चंद्रावत किटिया चौमहला और सुरेश शर्मा बरखेड़ा बड़ौद ने बताया कि प्याज की बुवाई अच्छे भाव की उम्मीद में की थी। लेकिन अब प्याज भी अन्य फसलों की तरह सस्ते दामों में बिक रही है। लहसुन, सोयाबीन, गेहूं और अन्य फसलों के दाम भी लागत से कम मिल रहे हैं। उपज को मंडी तक लाने के लिए ट्रैक्टर
या पिकअप किराए पर लेना पड़ता है। दो से तीन दिन में नंबर आता है। इस दौरान भाड़ा और खाने-पीने का खर्च भी बढ़ जाता है। इससे आमदनी की बजाय नुकसान हो रहा है।
इस प्रकार चल रहा है मध्य प्रदेश में प्याज का भाव
मध्य प्रदेश में प्याज की कीमतें काफी कम हो गई हैं। किसानों को खेतों में हुई बंपर पैदावार के चलते वर्तमान में मध्य प्रदेश के किसानों को न्यूनतम ₹180 क्विंटल से लेकर अधिकतम ₹600 प्रति क्विंटल तक प्याज के दाम मिल रहे हैं। जिससे किसानों का प्याज की खेती का खर्चा भी पूरा नहीं हो रहा है।
मध्य प्रदेश की सरनगपुर में प्याज 5 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है। सागर में 7 रुपए किलो और शिवपुरी में लगभग 6 रुपए किलो के हिसाब से किसानों का प्याज बिक रहा है। मंदसौर सब्जी मंडी में किसानों का प्याज न्यूनतम ₹200 क्विंटल और अधिकतम ₹900 क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। रतलाम में भी प्याज का भाव न्यूनतम ₹300 क्विंटल और अधिकतम ₹900 क्विंटल के हिसाब से चल रहा है।