मध्य प्रदेश में हुई दहेज विरोधी अनोखी शादी, पूरे देश में हो रही है दूल्हे की तारीफ
मध्य प्रदेश में दहेज विरोधी अनोखी शादी हुई, जिसकी तारीफ पूरे देश में हो रही है। राज्य के नीमच जिले में एक
दूल्हे ने दहेज लेने से साफ इंकार कर दिया।सगाई दस्तूर कार्यक्रम के दौरान दूल्हे ने लाखों रुपए लौटाकर एक रुपए लिए।
टीका प्रथा के दौरान जब दुल्हन पक्ष वालों ने लड़के को ₹500000 दिए तो लड़के ने दहेज ठुकरा कर मात्र ₹1 और शगुन के तौर पर नारियल लिया। दूल्हे ने समाज को संदेश दिया कि टीका प्रथा में पैसो का लेनदेन बंद होना चाहिए।
शगुन के तौर पर दूल्हे ने लिया एक रुपए
सिंगोली तहसील के अंबा गांव में गुरुवार 22 मई को कुंवर सिद्धार्थ सिंह के बेटे देवांश सिंह की सगाई का कार्यक्रम था। इस दौरान देवांश सिंह को ससुराल पक्ष वाले की तरफ से 521000 भेंट की गई। इसके बाद दूल्हे और उसके पिता ने मिसाल पेश करते हुए महज ₹1 और नारियल लेकर टीका दस्तूर की लाखों रुपए की राशि वापस लौटा दी।
मिसाल बनी दहेज विरोधी शादी
दूल्हे और उनके पिता कुंवर सिद्धार्थ सिंह ने टीका दस्तूर में दिए जाने वाले लाखों रुपए को लौटाकर समाज को टीका प्रथा बंद करने का संदेश दिया है। दूल्हे के इस कदम की पूरे देश में तारीफ हो रही है। दहेज विरोधी शादी में पूरे देश का दिल जीत लिया। दूल्हे के पिता ने साफ शब्दों में कहा कि दहेज विरोधी शादी आज के समाज की जरूरत है। दहेज की वजह से लड़की पक्ष को मुसीबत का सामना करना पड़ता है।