Movie prime

Dhaar News: जिले में हुई आधे घंटे जोरदार बारिश और आंधी से खड़ा ट्रक पलटा

 

Dhaar News: शहर में दो दिन से मौसम में फिर बदलाव नजर आ रहा है। दोपहर के समय तेज हवा के साथ ही बारिश हो रही है। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक जोरदार बारिश हुई। बारिश के दौरान बिजली भी बंद हो गई थी। इधर तेज गर्मी के चलते बारिश बाद उमस बढ़ गई, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में औसत 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। दो दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर था, वहीं शुक्रवार को 38 और शनिवार को 36.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 से गिरकर 24.4 पर आ गया। शाम के समय ह्युमिडिटी बढ़ गई थी। यहां बढ़कर 89 पर पहुंच गई थी। जिसके कारण उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया।

पवन चक्की की पंखुड़ी से लोड था ट्रक बारिश के साथ ही जोरदार हवा-आंधी में चली। मांगोद क्षेत्र में 40 किमी प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से हवा चलने से पवन चक्की की पंखुड़ी लोडेड ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। लेकिन हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि खड़ा ट्रक ही पलट गया। दक्षिण भारत के ड्राइवर ने बताया कि वह तमिलनाडू से पंखुड़ी लेकर आया था। अब तक 2050 किमी दूरी तय कर चुका है। 5 किमी आगे पंखुड़ी उतारना थी। तेज हवा के कारण गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। तेज हवा के वाहन पलट गया।