Movie prime

मप्र में बिछेगा सड़क और ब्रिज का जाल, अगले डेढ़ साल में बनेंगे 21 नए ब्रिज, CM नें जल्द काम पूरे करने के दिए आदेश 

 

MP News: मध्य प्रदेश में जल्द ही कई नए ब्रिजों का निर्माण होने वाला है। सामने यह जानकारी के अनुसार अगले डेढ़ साल में यहां एक किस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। फ्लाइओवर के साथ-साथ रोड ओवर ब्रिज भी शामिल है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि 2027 के अंत तक सभी फ्लावर और सड़कों का निर्माण हो जाना चाहिए क्योंकि सिंहस्थ 2028 मिश्रद्धानु को किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी

 

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त तेवर दिखाये और कहा कि इन सभी ब्रिज और सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जल्द से जल्द सभी ब्रिज और ओवर ब्रिज के निर्माण का आदेश जारी किया गया है।

 

सिंहस्थ 2028 में इस बार लगभग 3 करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं। इसको लेकर तैयारी किया जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए, इसलिए लगातार मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद अपने देखरेख में सड़कों का निर्माण कर रहे हैं।

 
Also Read- Public Holiday : बुधवार को भी छुट्टी का ऐलान! नोटिफिकेशन जारी

 

बता दें कि सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर बनाए जाने वाले इन 21 रोड ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर ब्रिजों (A Network of roads will be laid in MP) में कुछ का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है, तो कुछ ब्रिजों का भूमिपूजन हो चुका है।कई ब्रिज के निर्माण का टेंडर निकाला जा चुका है जिसे जल्द से जल्द निर्माण किया जाएगा।

 

इन फोरलेन ब्रिज का होगा निर्माण

 

-1- इंदौर रोड से आने वाले चिंतामण रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फोरलेन ब्रिज।

-2- लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेलवे पुल के समानांतर भी नया ब्रिज

-3- इंदिरागांधी चौराहे से चामुंडा माता मंदिर तक

-4- फ्रीगंज आरओबी के समानांतर एक नया आरओबी 58 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। काम शुरू हो चुका है।

-5 - विक्रम नगर कड़छा आरओबी-25.44 करोड़ की लागत से बनेगा, काम जारी है

-6 - उज्जैन-बडनगर मार्ग पर 4.86 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है आरओबी

-7 - हरिफाटक से रिंग रोड तक वाकणकर ब्रिज के समानांतर 15.18 करोड़ से बनाया जाएगा ब्रिज, भूमिपूजन हुआ

-8- मंगलनाथ-कामेड पर नाले के ऊपर 8.55 करोड़ की लागत से समानांतर सब मर्सिबल ब्रिज का निर्माण होगा, भूमिपूजन हो चुका।

-9 - पीपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग पर पहले से बने ब्रिज के समानांतर 14.51 करोड़ की लागत वाला ब्रिज बनेगा। भूमिपूजन हुआ।

-10 - कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता लालपुल मार्ग पर शिप्रा नगी पर बनेगा फोरलेन ब्रिज, 16.90 करोड़ की लागत, भूमि पूजन हो चुका।


-11 - त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी के पीछे ग्राम सिकंदरी की ओर शिप्रा नदी पर 24.81 करोड़ लागत से बनेगा 4 लेन ब्रिज, इसी साल 30 जून को एलओ जारी की गई है।

-12 - गऊघाट पाला से सावराखेड़ी की ओर शिप्रा नदी पर 4 लेन ब्रिज प्रस्तावित, 28.14 करोड़ की लागत, 30 जून को एलओ जारी की।

-13- ओखलेश्वर पुल के समानांतर शिप्रा नदी पर 13.99 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, निविदा फिर से शुरू की गई है।

-14- नृसिंह घाट पर पहले से बने ब्रिज के समानांतर 10.40 करोड़ की लागत से नया ब्रिज बनेगा। भूमि पूजन हो चुका है।

-15- तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग पर शिप्रा नदी पर सड़क और पुल दोनों बनेंगे। लागत 18.32 करोड़ रुपए

-16- कालभैरव मंदिर से भैरवगढ़ जेल, सिद्धवट से जेल चौराहा और सिद्धवट से अंगारेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर सड़क और पुल बनेंगे। लागत 14.56 करोड़ रुपए

-17- केडी गेट गोंसा रोड पर शिप्रा नदी पर 19.99 करोड़ की लागत से 4 लेन सड़क और ब्रिज दोनों बनेंगे। इनका भूमिपूजन हो चुका है।

-18- कार्तिक चौक से शंकराचार्य चौराहा तक शिप्रा नदी पर बनेगा पुल। 43.82 करोड़ की लागत से, टेंडर बुलाए हैं।

-19- लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेलवे पुल के समानांतर शिप्रा नदी पर बनेगा फोर लेन ब्रिज, 17.32 करोड़ की लागत, टेंडर जारी

-20- उज्जैन मक्सी मार्ग पर शहर में आईटीआई के सामने पहले से बने पुल के समानांतर बनेगा आरओबी, 52.03 करोड़ लागत, टेंडर बुलाए जा चुके हैं।

-21- इंदौर मार्ग से चिंतामन रेलवे स्टेशन मार्ग पर शिप्रा नदी पर 18.71 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नया फोरलेन पुल। टेंडर बुलाए जा चुके हैं।