MP News: नीमच के CMHO सहित MP में बड़े स्तर पर डॉक्टरों और अधिकारियों का हुआ फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट
MP News: मध्यप्रदेश राज्य में शासन ने डॉक्टर और अधिकारियों का बड़े स्तर पर फिर बदल किया है। प्रदेश में यह बड़ा फेरबदल स्वास्थ्य विभाग में किया गया है। सरकार द्वारा नीमच के CMHO सहित कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। प्रदेश में सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार कुल 41 चिकित्सकों सहित विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है।
प्रशासन विभाग की तबादला नीति वर्ष 2025 के तहत किए गए हैं तबादले
मध्य प्रदेश राज्य में सरकार द्वारा ये तबादले सामान्य प्रशासन विभाग की तबादला नीति वर्ष 2025 के तहत किए गए हैं। सरकार द्वारा इन्हें प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रदेश में डॉक्टरों और अधिकारियों के बादलों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। खबर के नीचे मध्य प्रदेश राज्य में हुए डॉक्टरों और अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट दी गई है, आप अपनी सुविधा अनुसार चेक कर सकते हैं।