मध्य प्रदेश के इस शहर में करोड़ो की लागत से बनेगा शानदार ग्रीन कॉरिडोर, 15 किलोमीटर के क्षेत्र में लगेंगे 20000 से अधिक पौधे
मध्य प्रदेश में एक और ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। राजधानी भोपाल के पहली सिक्सलेन सड़क कोलार गेस्ट तिराहा से लेकर गोल जोड़ तिराहा तक की लगभग 15 किलोमीटर लंबी सड़क को अब ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार जून के महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
10 करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर का होगा निर्माण
10 करोड़ की लागत से इस ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।इस कॉरिडोर के बीच में 20000 से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। राज्य की हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।इन पौधे की सुरक्षा के लिए तीन फीट ऊंची रैलिंग भी लगाई जाएगी, ताकि वे ट्रैफिक और अन्य खतरों से सुरक्षित रहें। सरकार की इस योजना से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा इसके साथ ही साथ राज्य की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएगा।
जून से शुरू होगा कार्य
सामने जानकारी के अनुसार जून से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है और सरकार का कहना है की गाइडलाइन का पालन करते हुए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया जाए।
325 करोड़ की लागत से बनी सिक्सलेन रोड
छह महीने पहले 325 करोड़ की लागत से तैयार हुई कोलार सिक्सलेन रोड पर अब वाहनों की आवाजाही पूरी तरह सुचारू हो चुकी है। आपको बता दे कि इसका औपचारिक शुभारंभ अभी तक नहीं किया गया है। ओमेगा के औपचारिक शुभारंभ जल्द से जल्द कर लिया जाए।